अवैध उत्खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, रेत व गिट्टी से भरे डंपर जब्त

Saturday, Nov 22, 2025-06:14 PM (IST)

ग्वालियर (अंकुर जैन) : ग्वालियर में अवैध उत्खनन पर कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देशानुसार खनिज विभाग ने बड़ा एक्शन लिया है। कलेक्टर ने जिले में अवैध उत्खनन व परिवहन के खिलाफ प्रशासन की सख़्ती दिखाते हुए आज 5 वाहन ज़ब्त किये। कलेक्टर ने रेत व गिट्टी का अवैध परिवहन करते कुछ लोगों को रंगेहाथ पकड़ा है।

PunjabKesari

कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देश पर खनिज विभाग की टीम ने विक्की फैक्ट्री तिराहे के पास रेत से भरे 3 वाहन ज़ब्त किए। बिलौआ से एक 6-चक्का डंपर ग्राम बिजौली से 16-चक्का डंपर गिट्टी सहित पकड़े गए।

खनिज अधिकारी के मुताबिक, सभी वाहनों को थाने में खड़ा कराया गया है और मप्र खनिज नियम 2022 के तहत भारी अर्थदंड की कार्रवाई प्रस्तावित है। कार्रवाई में सहायक खनिज अधिकारी रमाकांत तिवारी, झांसी थाना पुलिस बल, खनिज विभाग की टीम मौजूद रही।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News