MP कांग्रेस में बड़े बदलाव की तैयारी! कई जिलाध्यक्षों की छुट्टी तय, पूर्व विधायक भी शामिल, लिस्ट तैयार
Wednesday, May 27, 2026-08:37 PM (IST)
भोपाल : मध्य प्रदेश कांग्रेस संगठन में जल्द बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। कांग्रेस ऐसे जिलाअध्यक्षों को पद से हटाने की तैयारी में हैं जिनका प्रदर्शन खराब रहा है। बताया जा रहा है कि लंबे समय से निष्क्रिय चल रहे जिलाध्यक्षों की सूची दिल्ली ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) के पास भेजी जा रही है। कहा जा सकता है कि कई जिलों में जल्द ही बड़े बदलाव हो सकते हैं।
सूत्रों की मानें तो संगठन द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट के आधार पर प्रदेश में कई जिलाध्यक्षों को बदला जा सकता है। इनमें एक पूर्व मंत्री भी शामिल हैं। जिन जिलों में संगठन कमजोर पड़ा है, कार्यकर्ताओं में समन्वय नहीं है या जनसंपर्क अभियान प्रभावी नहीं रहे, वहां बड़े बदलाव की तैयारी चल रही है। भोपाल में यह सूची तैयार करके अखिल भारतीय काग्रेस कमेटी को भेजी जानी है। सूची में कार्यकारिणी गठन व साल भर में किए गए कामों का ब्योरा जोड़ा गया है।
मप्र के सतना जिले में शुरू हुए प्रशिक्षण वर्ग के कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने दो टूक कहा कि पदाधिकारियों को फील्ड में काम करना होगा, परफॉर्मेंस नहीं दिखाने पर उन्हें एआईसीसी द्वारा पद से हटा दिया जाएगा।

