Punjab Kesari MP ads

कांग्रेस में बड़ा एक्शन! निष्क्रिय जिला अध्यक्षों की होगी छुट्टी, AICC तैयार कर रहा रिपोर्ट

Sunday, May 17, 2026-06:25 PM (IST)

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस संगठन में जल्द बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। लंबे समय से निष्क्रिय चल रहे और खराब प्रदर्शन करने वाले जिला अध्यक्षों पर अब कार्रवाई तय मानी जा रही है। सूत्रों के मुताबिक ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) ने प्रदेश संगठन की विस्तृत रिपोर्ट तैयार करना शुरू कर दिया है, जिसके आधार पर कई जिलों में नेतृत्व परिवर्तन हो सकता है।

बताया जा रहा है कि संगठन सृजन के दौरान जिन जिला अध्यक्षों को जिम्मेदारी सौंपी गई थी, अब उनके कामकाज की समीक्षा की जा रही है। जिन जिलों में संगठन कमजोर पड़ा है, कार्यकर्ताओं में समन्वय नहीं है या जनसंपर्क अभियान प्रभावी नहीं रहे, वहां बड़े बदलाव की तैयारी चल रही है। रिपोर्ट के बाद वरिष्ठ नेताओं के साथ वन टू वन चर्चा होगी और उसके बाद अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री PC Sharma ने भी संकेत दिए हैं कि संगठन को सक्रिय और परिणाम आधारित बनाने की दिशा में काम जारी है। उन्होंने कहा कि पार्टी “संगठन सृजन” के मूल सिद्धांत पर आगे बढ़ रही है और कनेक्टिव सेंटर मॉडल के जरिए कार्यकर्ताओं को एक्टिव किया जा रहा है।

युवाओं को लेकर कांग्रेस की नई रणनीति पर बोलते हुए पीसी शर्मा ने कहा कि पार्टी लगातार युवा मतदाताओं तक पहुंचने का अभियान चला रही है। किसानों, बेरोजगारी, नीट परीक्षा और मोदी गारंटी जैसे मुद्दों पर युवाओं से सीधा संवाद किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आने वाले समय में युवाओं के बीच अपनी पकड़ और मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रही है।

राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि प्रदेश कांग्रेस अब “सक्रिय संगठन, मजबूत नेतृत्व” फॉर्मूले पर आगे बढ़ना चाहती है। ऐसे में आने वाले दिनों में कई जिला अध्यक्षों की जिम्मेदारियां बदल सकती हैं, जबकि सक्रिय नेताओं को नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News