MP में बड़ा कांड! होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, दोनों को रंगे हाथ पकड़ा; पति ने जमकर हंगामा किया
Monday, Sep 28, 2026-05:33 PM (IST)
MP desk: मध्यप्रदेश के जबलपुर में से बेहद चैंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक होटल में वकील के साथ महिला मिली है। दोनों को महिला के पति ने रंगे हाथ पकड़ा है। मौके पर जमकर हंगामा किया है। वहीं, गुस्साए पति ने अपनी पत्नी को तीन तलाक दे दिया।
जानकारी के अनुसार, यह घटना मदन महल स्थित टिमटिम होटल की है। जहां एक पति ने अपनी पत्नी को वकील के साथ पकड़ा है। बताया गया कि दोनों को एक साथ देखकर पति गुस्से से आग-बबूला हो उठा। इस दौरान आक्रोशित पति ने वकील के साथ मारपीट भी गई। वहीं, पत्नी को गैरमर्द के साथ देखकर मौके पर तीन तलाक दिया गया है। बताया गया कि दोनों पति-पत्नी के बीच पिछले चार साल से विवाद चल रहा है। मामले में कोर्ट में भी केस चल रहा था।
आरोप है कि पत्नी का वकील सलीम खान उसे बहका रहा था। दोनों के बीच फोन पर बातचीत होती थी। इसी शक के चलते वह होटल पहुंचा, जहां पत्नी को वकील के साथ देखकर विवाद हो गया। वहीं, वकील सलीम खान ने आरोपों से इनकार किया है। उनका कहना है कि महिला उनकी क्लाइंट है और वे दूसरे केस की कानूनी चर्चा के लिए होटल में मिले थे।
इधर, होटल में विवाद और हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। रईस अहमद ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। पुलिस दोनों पक्षों के आरोपों की जांच कर रही है। मामले में सामने आए तथ्यों और शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

