राज्य में बड़ी वारदातः पुलिस आरक्षक की पत्नी-बेटे की बेरहमी से हत्या, पूरे इलाके में फैली सनसनी
Saturday, Apr 25, 2026-03:00 PM (IST)
छत्तीसगढ़: प्रदेश के दुर्ग में से सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आई है। जहां एक एसटीएफ आरक्षक की पत्नी-बेटे की बेरहमी से हत्या की गई है। आरोपी है कि घर में घुसकर घटना को अंजाम दिया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना दुर्ग में एसटीएफ कॉलोनी स्थित क्वार्टर में हुई है। जहां शनिवार सुबह एसटीएफ आरक्षक ललितेश यादव के परिवार पर जानलेवा हमला किया गया। हमले में आरक्षक की पत्नी रीना यादव और 9 वर्षीय बेटे आदित्य की मौत हो गई। वहीं, दो मासूम बच्चियां गंभीर रूप से घायल हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। आनन-फानन में गंभीर घायल बच्चियों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका इलाज जारी है। साथ ही पुलिस ने घटनास्थल की जांच की।
प्रारंभिक जांच में बताया गया कि आरक्षक की कथित प्रेमिका सरोजनी भारद्वाज ने घटना को अंजाम दिया है। आरोपी महिला मौके पर फरार है। बताया गया कि एसटीएफ आरक्षक ललितेश यादव और सरोजनी भारद्वाज के बीच लंबे समय से अवैध संबंध था। इसके चलते ललितेश यादव और पत्नी के बीच भी विवाद रहता था। लेकिन, बच्चों की जिम्मेदारी के कारण आरक्षक अपनी पत्नी को भी नहीं छोड़ रहा था। माना जा रहा है कि इसीलिए प्रेमिका ने वारदात को अंजाम दिया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने टीम गठित कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। घटना की जांच जारी है।

