Punjab Kesari MP ads

MP में अचानक बड़ा फेरबदल! कई IPS अधिकारियों के तबादले, देखें किसे कहां मिली नई जिम्मेदारी

Friday, Jun 05, 2026-06:18 PM (IST)

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन में महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए वर्ष 2022 बैच के IPS अधिकारियों की नई पदस्थापनाओं के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार कई जिलों और नगर पुलिस इकाइयों में अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। यह बदलाव तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।

सरकार के इस फैसले को पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा युवा अधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां देने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। तबादला सूची में इंदौर, भोपाल, जबलपुर, उज्जैन, ग्वालियर, सतना और महू जैसे प्रमुख जिलों व नगर पुलिस इकाइयों को शामिल किया गया है।

PunjabKesari

आदेश के तहत मैदानी स्तर पर कार्यरत अधिकारियों को जिला और नगर पुलिस के महत्वपूर्ण पदों पर पदस्थ किया गया है। इससे कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और प्रशासनिक समन्वय को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। पुलिस मुख्यालय और गृह विभाग के स्तर पर लंबे समय से इन पदस्थापनाओं को लेकर मंथन चल रहा था, जिसके बाद यह आदेश जारी किया गया।

सूत्रों के अनुसार सरकार आने वाले समय में पुलिस विभाग में और भी प्रशासनिक बदलाव कर सकती है। फिलहाल जारी सूची को युवा आईपीएस अधिकारियों के लिए बड़ी जिम्मेदारी और करियर के महत्वपूर्ण अवसर के रूप में देखा जा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News