MP में कैबिनेट विस्तार पर बड़ा अपडेट! राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री की बैठक में हुआ अहम फैसला
Friday, Nov 20, 2026-11:06 AM (IST)
भोपालः मध्यप्रदेश की राजनीति में से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, राज्य में कैबिनेट विस्तार का विषय लंबे समय से चर्चा में है। वहीं, अब मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर ताजा अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि फिलहाल, मंत्रिमंडल में किसी तरह का फेरबदल नहीं होगा। मध्यप्रदेश शासन के तीन साल पूरे होने का जश्न मनाने के बाद ही कैबिनेट का विस्तार होगा। राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश की बैठक में यह अहम फैसला लिया गया है।
जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश की बैठक आयोजित की गई। बैठक में शिवप्रकाश के साथ मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और संगठन महामंत्री चंद्रशेखर के बीच मंथन हुआ। जिसमें यह निर्णय लिया गया है कि एमपी में फिलहाल मंत्रिमंडल में कोई बदलाव नहीं होगा। दिसंबर तक कैबिनेट में न तो किसी खाली पद पर नई नियुक्ति होगी और न ही किसी मंत्री से कुर्सी छीनीं जाएगी। तीन साल पूरे होने का जश्न मनाने के बाद ही मंत्रिमंडल विस्तार होगा।
बताया जा रहा है कि संगठन और सरकार, मंत्रियों का रिपोर्ट कार्ड तैयार करेगी। रिपोर्ट कार्ड के आधार पर दिसंबर के बाद फैसला लिया जाएगा। यह निर्णय राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश की बैठक में लिया गया है। दिसंबर के महीने डॉ. मोहन यादव सरकार के तीन साल का कार्यकाल पूरा होगा। ऐसे में मंत्रियों के कामकाज की समीक्षा के बाद संगठन और सरकार का अगला कदम क्या होगा, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं।

