प्रदेश में फिर बड़े स्तर पर तबादले, अब TI, SI, ASI सहित प्रधान आरक्षक और आरक्षकों का ट्रांसफर,ये है लिस्ट
Thursday, Jul 30, 2026-02:38 PM (IST)
(सूरजपूर):छत्तीसगढ़ में लगातार ट्रासंफर का दौर जारी है। अब पुलिस विभाग में फिर से तबादले हुए हैं। जिला सूरजपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। यहां जिले में पांच से ज्यादा जिलों के थाना और चौकी प्रभारियों का ट्रांसफर किया गया है। इस बाबत एसपी योगेश पटेल ने तबादला आदेश जारी कर दिए हैं। नीचे देखें किसको कहां पर नई जिम्मेदारी मिली है। आदेश के अनुसार सूरजपुर, विश्रामपुर, प्रेमनगर, जयनगर, झिलमिली, रामानुजनगर समेत कई थाना प्रभारी बदले गए हैं।
प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से निरीक्षक, उपनिरीक्षक, सहायक उपनिरीक्षक, प्रधान आरक्षक और आरक्षकों का बड़े पैमाने पर स्थानांतरण किया गया है। लिहाजा तत्काल प्रभाव से सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश हैं।



