Punjab Kesari MP ads

अक्टूबर में किसानों को मिल सकता है तोहफा, PM किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर बड़ा अपडेट

Monday, Sep 28, 2026-09:03 PM (IST)

डेस्क : त्योहारी सीजन शुरु हो चुका है। ऐसे में किसानों को PM किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है। उम्मीद जताई जा रही है कि पीएम मोदी अक्टूबर में यह राशि किसानों के खातों में ट्रांसफर कर सकते हैं। हालांकि केंद्र सरकारी की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की गई है। लेकिन संभावना जताई जा रही है कि सरकार जल्द ही इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर सकती है।  

सबसे पहले बता दें कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजना है। जिसके तहत सरकार किसानों को हर साल 6000 रुपए देती है। यह राशि 2000 रुपये के हिस्सों में तीन किस्‍तों के रुप में डीबीटी के जरिए से लाभार्थी के खातों में ट्रांसफर की जाती है। योजना की 23वीं किस्त की बात करें तो यह राशि 20 जून 2026 को जारी की गई थी। जिसमें पीएम मोदी ने देश भर के 9.44 करोड़ से ज्‍यादा किसानों के बैंक खातों में 18,880 करोड़ रुपये से ज्‍यादा की राशि ट्रांसफर की थी।

अक्टूबर में जारी हो सकती है 24वीं किस्त 

नियमों के हिसाब से पीएम किसान योजना की किस्त हर 4 महीने बाद आती है। ऐसे में किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त अक्टूबर माह में आने की संभावना जताई जा रही है। अक्‍टूबर में चौथा महीना पूरा होने वाला है। इसके अलावा त्‍योहारों पर सरकार किसानों को अक्‍सर तोहफा देती है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि सरकार त्योहारी सीजन में पीएम किसान योजना की किस्‍त का तोहफा दे सकती है। कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि दशहरा या दिवाली के मौके पर ये किस्‍त जारी की जा सकती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News