मुख्यमंत्री सचिवालय, गृह और वित्त विभाग में बड़ा फेरबदल, 87 अधिकारियों की सूची जारी
Tuesday, Oct 13, 2026-08:55 PM (IST)
रायपुर (पुष्पेंद्र सिंह) : छत्तीसगढ़ शासन ने मंगलवार को सामान्य प्रशासन विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। इसके तहत सचिवालय सेवा के कई अधिकारियों को इधर से उधर किया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग के अवर सचिव मनराखन भूआर्य द्वारा आदेश जारी किया है जिसमें सचिवालय सेवा के कुल 87 सहायक अनुभाग अधिकारियों (ASO) को तत्काल प्रभाव से अस्थायी रूप से नए विभागों में पदस्थ किया गया है। जारी आदेश के मुताबिक, राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री सचिवालय, गृह, वित्त, जनसंपर्क और सामान्य प्रशासन विभाग में नए अधिकारियों की पदस्थापना की है।
देखें सूची

