मध्यप्रदेश में बड़ा फेरबदल! कई जेल अधीक्षकों के बंपर तबादलों की सूची जारी, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
Tuesday, Jun 16, 2026-02:16 PM (IST)
भोपालः मध्यप्रदेश में देर रात कई विभागों ने तबादला आदेश जारी किए है। इसी बीच जेल विभाग में भी बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। कई जेल अधीक्षकों को इधर-उधर किया हैं। जारी सूची में जेल अधीक्षकों के साथ 20 डिप्टी जेलर भी बदले गए हैं।

जारी सूची के अनुसार, मानवेन्द्र सिंह परिहार को भोपाल की सेंट्रल जेल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, दिनेश नरगावे को इंदौर सेंट्रल जेल का नया अधीक्षक बनाया गया है। इंदौर केंद्रीय जेल की वर्तमान अधीक्षक अलका सोनकर को वहां से हटाकर जेल मुख्यालय, भोपाल अटैच कर दिया गया है। डिप्टी जेलर हेम सरिता मिंज को गोहद से हटाकर ग्वालियर सेंट्रल जेल भेज दिया गया है।

इसके अलावा जेल अधीक्षक विदित सरवैया को ग्वालियर से हटाकर शिवपुरी जिला जेल भेज दिया गया है। वहीं, ग्वालियर सेंट्रल जेल के नए अधीक्षक की जिम्मेदारी राकेश भांगरे को सौंपी गई है।

20 डिप्टी जेलरों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया है। माना जा रहा है कि चुनावी साल या प्रशासनिक सुदृढ़ीकरण के मद्देनजर आने वाले दिनों में जेल विभाग में कुछ और कड़े फैसले देखने को मिल सकते हैं।


