पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, कई थाना प्रभारियों के तबादले, नए TI तैनात, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
Monday, Jun 08, 2026-07:38 PM (IST)
छतरपुर (राजेश चौरसिया) : छतरपुर जिले में पुलिस अधीक्षक (एसपी) रजत सकलेचा ने कानून-व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। इस बदलाव के तहत कई थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन किया गया है। जारी नवीन पदस्थापना सूची के अनुसार निरीक्षक अरविंद दांगी को बड़ामलहरा थाने का नया थाना प्रभारी (टीआई) नियुक्त किया गया है।
गुलगंज, अलीपुरा और बमनोरा थानों में भी नए टीआई तैनात
इसी क्रम में उपनिरीक्षक शिशिर तिवारी को गुलगंज थाना, जीतेंद्र सोनी को अलीपुरा थाना और अभिषेक पाण्डेय को बमनोरा थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
कानून-व्यवस्था पर फोकस, जल्द कार्यभार संभालने के निर्देश
प्रशासनिक कसावट और क्षेत्रीय कानून व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से किए गए इस बदलाव को एसपी का अहम कदम माना जा रहा है। सभी नव-नियुक्त थाना प्रभारियों को शीघ्र पदभार ग्रहण कर अपने-अपने क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए हैं।

