Punjab Kesari MP ads

सिंधिया को बनाओ पीसीसी चीफ वरना दूंगी इस्तीफा, वंदना मांडरे

Saturday, Aug 31, 2019-02:21 PM (IST)

भोपाल: मध्य प्रदेश में पीसीसी चीफ को लेकर कांग्रेस पार्टी में घमासान मचा हुआ है। पीसीसी चीफ के लिए कांग्रेस पार्टी में गुटबाजी भी देखने को मिली है। एक ओर जहां कमलनाथ और दिग्विजय सिंह अपने-अपने नेताओं को पीसीसी चीफ बनाने में जुटे हैं, तो वहीं सिंधिया को पीसीसी पद दिलाने के लिए उनके समर्थक लामबंद हो गए हैं। ऐसे में मप्र की महिला कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष वंदना मांडरे ने कहा है कि अगर सिंधिया को पीसीसी चीफ नहीं बनाया गया तो वह अपने पद से इस्तीफा दे देंगी। इसके साथ ही वंदना मांडरे ने आंदोलन की भी चेतावनी दी है।

PunjabKesari

दरअसल, कांग्रेस की महिला कार्यकारी अध्यक्ष वंदना मांडरे ने कहा कि अगर ज्योतिरादित्य सिंधिया को पीसीसी चीफ नहीं बनाया गया तो वह अपने पद से इस्तीफा दे देंगी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सिंधिया को प्रदेश की कमान नहीं सौंपी गई तो प्रदेश में एक आंदोलन खड़ा हो जाएगा। बता दें कि इससे पहले सिंधिया को अध्यक्ष बनाने के लिए अशोक दांगी बगदा इस्तीफा दे चुके हैं। अब कांग्रेस की महिला मोर्चे की अध्यक्ष वंदना मांडरे ने बयान देकर आग में घी डालने का काम कर दिया है।

PunjabKesari

वंदना ने आगे कहा करीब 15 साल के सूखे के बाद मप्र में कांग्रेस ने अपनी सरकार बनाई है। मप्र की जनता ने सिंधिया के चेहरे को देखकर वोट दिया था। कमलनाथ और सिंधिया की जोड़ी ने बीजेपी के किले को धराशाई किया है। वहीं ज्योतिरादित्य सिंधिया युवा चेहरा हैं, जो मप्र की जनता की नब्ज को बखूबी से जानते हैं। ऐसे में मप्र की कमान ज्योतिरादित्य सिंधिया को सौंपी जाती है तो आगे आने वाले चुनावों में कांग्रेस को फायदा मिलेगा।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vikas kumar

Related News