Punjab Kesari MP ads

'जो एनकाउंटर करेगा, उसे 1 लाख दूंगा...' दुष्कर्म के आरोपी के लिए कथा वाचक ने की बड़ी घोषणा

Monday, Jun 22, 2026-03:14 PM (IST)

राजगढ़ (धर्मराज सिंह) : राजगढ़ के खिलचीपुर में 6 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना से हड़कंप मचा हुआ है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद अब नए विवाद ने तूल पकड़ लिया है। यहां कथावाचक पंडित हरिनारायण वैष्णव ने दुष्कर्म के आरोपी के एनकाउंटर पर 1 लाख के इनाम की घोषणा की है।

राजगढ़ के खिलचीपुर में 6 साल की मासूम बच्ची के दुष्कर्म आरोपी के एनकाउंटर पर एक लाख रुपये के इनाम की घोषणा ने नई बहस छेड़ दी है। कथा वाचक पंडित हरिनारायण वैष्णव का सोशल मीडिया संदेश तेजी से वायरल हो रहा है। उन्होंने कहा कि यूपी पुलिस की तर्ज पर सरेआम एनकाउंटर करें। उन्होंने कहा कि शासन को भी ऐसे पुलिस अधिकारी को पुरस्कृत करना चाहिए जो कोर्ट के दरवाजे खटखटाने से पहले ही एनकाउंटर के जरिए पीड़ित को न्याय दे देता है।

इतना ही नहीं कथा वाचक पंडित हरिनारायण वैष्णव ने व्हाट्सएप ग्रुप में लिखा— "जो पुलिसकर्मी आरोपी का एनकाउंटर करेगा, उसे 1 लाख रुपए नकद इनाम दूंगा। पोस्ट के स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि आरोपी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है और मामला न्यायिक प्रक्रिया में है। ऐसे में पंडित की इस घोषणा से मामला और पेचिदा हो गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News