Gold-Silver price: सोने चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, धड़ाम से गिरे रेट, जानिए कहां पहुंची कीमतें
Saturday, May 16, 2026-07:59 PM (IST)
डेस्क : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोना न खरीदने की अपील के बाद सोने चांदी की कीमतों में भारी बदलाव देखने को मिला है। पीएम मोदी की एक साल के लिए सोना न खरीदने की अपील के बाद सर्राफा बाजार में सोने चांदी की कीमतों में ऐतिहासिक गिरावट आई। यह खबर सुनते ही बाजार में खरीदारों की होड़ मच गई है। वहीं कीमतों में आई इस भारी गिरावट ने निवेशकों और ग्राहकों को चौंका कर रख दिया है।
राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को चांदी का भाव 21,600 रुपए टूटकर 2.75 लाख रुपए प्रति किलोग्राम रह गया जबकि सोने की कीमत 3,200 रुपए टूटकर 1.62 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई। मजबूत डॉलर और निवेशकों की भारी मुनाफावसूली से यह गिरावट आई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने कहा कि 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 3,200 रुपए यानी 1.93 प्रतिशत टूटकर 1,62,000 रुपए प्रति 10 ग्राम (सभी कर मिलाकर) रह गया।
बृहस्पतिवार को बाजार बंद होने के समय इसकी कीमत 1,66,000 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। चांदी की कीमतें भी 21,600 रुपए यानी 7.3 प्रतिशत टूटकर 2,75,000 रुपए प्रति किलोग्राम (सभी कर समेत) रह गईं। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी की कीमत 2,96,600 रुपए प्रति किलोग्राम थी।

