पदभार ग्रहण करते ही बरसी मिमरोट, कहा-BJP का कोई भरोसा नहीं, कभी भी आग लगवाकर सारी फाइलें जलवा देगें,सारे घोटाले दब जाएंगे
Monday, Jun 29, 2026-05:39 PM (IST)
इंदौर (सचिन बहरानी): मध्य प्रदेश के आर्थिक राजधानी इंदौर कि नगर निगम को नया नेता प्रतिपक्ष मिल गया है। नेता प्रतिपक्ष ने अपना पदभार भी ग्रहण कर लिया है। पदभार ग्रहण करने के बाद सोनिला मिमरोट ने बड़ा बयान दिया है।
सोनिला मिमरोट ने कहा कि निगम परिसर में फायर सेफ्टी और घोटालों को लेकर कभी भी यहां आग लगा दी जाएगी और सारे घोटाले दब जाएंगे। उन्होंने कहा कि परिसर में किसी प्रकार की फायर इंतज़ाम नहीं है, किसी भी विभाग में प्रबंध नहीं है, भाजपा का कोई भरोसा नहीं हैं। भाजपा आग लगवा दे तो सारे सबूत ख़त्म हो जाएंगे और सारी फाइलें जला दी जाएँगी जिससे सारे घोटाले दब जाएंगे। उन्होंने कहा कि नगर निगम के सारे विभागों के घोटालों को खंगाल लेना चाहिए ।
मिमरोट ने पदभार ग्रहण करने के बाद कई बड़ी बातें बोली है। पिछले दिनों नगर निगम में सम्पति ने नाम बदल दिए गए थे और इसका हल्ला अभी तक भी जारी है। इसको लेकर मिमरोट ने कहा कि इसमें बड़े घोटाले की आहट सुनाई दे रही है। मिमरोट ने खुल कर अपनी बात रखते हुए कहा कि नगर निगम परिसर में जितने भी विभाग हैं, यहाँ पर किसी प्रकार की फायर को लेकर इंतजाम नहीं है , भाजपा का कोई भरोसा नहीं है, कभी भी यहां आग लगा दी जाएगी और सारी फाइलें जला दी जाएगी, जिससे सभी घोटाले दब जाएँगे।

