Punjab Kesari MP ads

दमोह में नोहटा पुल के पास यात्रियों से भरी मिनी बस नीचे गिरी, मची चीख - पुकार

Monday, Dec 09, 2024-10:36 AM (IST)

दमोह। (इम्तियाज़ चिश्ती): मध्य प्रदेश के दमोह नोहटा पुल के पास यात्रियों से भरी मिनी बस टकराकर नीचे गिरी जिसमें कई लोग घायल हुए हैं। घटना रविवार रात तीन बजे के आसपास की है। सभी यात्रियों को 108 की मदद से तत्काल जिला अस्पताल लाया गया। यात्री बस में सिवनी के लखनादौन और जबलपुर के यात्री सवार थे सभी मथुरा वृन्दावन की धार्मिक यात्रा पर थे।

PunjabKesari दमोह जिले के नोहटा पहुंचने पर देर रात मिनी बस पुल के पास टकराकर नीचे जा गिरी ग़नीमत रही कोई जनहानि नाहीं हुई, सभी को समान्य चोटें आई हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल एंबुलेंस को सूचना दी आपको बता दें कि किस घटना के बाद चीख - पुकार मच गई थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News