होटल में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म! झांसा देकर जबरन संबंध बनाए, परिजनों के उड़े होश
Tuesday, Nov 24, 2026-05:02 PM (IST)
ग्वालियर: मध्यप्रदेश के ग्वालियर में से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आ रही है। जहां एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया है। आरोप है कि झांसा देकर होटल में जबरन संबंध बनाए। मामले के बारे में किसी को बताने पर धमकी दी गई। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, कुछ समय पहले एक नाबालिग लड़की की पहचान ग्राम गूठीना निवासी नाबालिग छात्र से हुई थी। दोनों में बातचीत का सिलसिला शुरू हो गया। आरोप है कि झांसा देकर लड़की को भिंड रोड स्थित एक निजी होटल में ले गया था। जहां उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। घटना के बाद नाबालिग आरोपी ने शिकायत करने पर धमकी दी गई।
लेकिन, पीड़िता ने किसी तरह हिम्मत जुटाकर परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। इसी के साथ ही महाराजपुरा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सीएसपी नागेंद्र सिंह सिकरवार के मुताबिक, पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। नाबालिग आरोपी की तलाश की जा रही है।

