भिंड में पेट्रोल पंप संचालक को धमकाने आए बदमाशों ने की फायरिंग, पंप संचालक के हाथ को छूकर निकल गई गोली

Friday, Jul 05, 2024-05:39 PM (IST)

भिंड। मध्य प्रदेश के भिंड जिले में चार नकाबपोश बदमाश पेट्रोल पंप पर पहुंचे और यहां पर उन्होंने फायरिंग कर दी। चारों बदमाश पेट्रोल पंप संचालक को धमकाने के लिए आए थे लेकिन जब पेट्रोल पंप संचालक ने उनका मुकाबला किया तो वह पीछे हट गए और फायर करते हुए भाग गए। यह घटना बरोही थाना क्षेत्र में आने वाले सावित्री पेट्रोल पंप की है। घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है। बताया जा रहा है कि बदमाश पेट्रोल पंप संचालक को धमकाने के लिए आई थे और सीधे केबिन में पहुंचे और धमकाते हुए हथियार निकाल लिए।

PunjabKesari
 तभी एक बदमाश ने कट्टा निकाला और फायर कर दिया। गोली पेट्रोल पंप संचालक के हाथ को छूकर निकली है। पेट्रोल पंप का संचालक और उसका भतीजा हथियारबंद बदमाशों से भिड़ गए, इसके बाद बदमाश पीछे हट गए और डर कर बाइक से भाग गए। वहीं इस मामले पर बरोही पुलिस का कहना है कि बदमाश लूट की वारदात को अंजाम नहीं देने आए थे।

PunjabKesari
 वह सिर्फ पेट्रोल पंप संचालक को धमकाने के लिए आए थे क्योंकि उन्होंने नगदी लूटने का प्रयास नहीं किया है। बताया जा रहा है कि पेट्रोल पंप पर सुबह के समय कुछ लोगों का विवाद हुआ था। इसके बाद शाम को अज्ञात बदमाश नकाब पहनकर पेट्रोल पंप पर पहुंचे थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News