मोदी ने चुनिंदा उद्योगपतियों का 3.5 लाख करोड़ रूपए कर्ज माफ किया: राहुल

Saturday, Nov 10, 2018-02:37 PM (IST)

छत्तीसगढ़: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ में एक रैली को संबोधित करते हुए मोदी सरकार पर गंभीप आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने कार्यकाल के दौरान चुनिंदा 15 उद्योगपतियों का 3.5 लाख करोड़ रूपए का कर्ज माफ किया। राहुल गांधी ने कहा कि वह चाहते हैं कि मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ पांच सालों में कृषि का केन्द्र बन जाएं और देश को खाना, फल और सब्जियां मुहैया कराए। उन्होंने आरोप लगाया, ‘पिछले चार-पांच सालों में मोदी जी ने 15 सबसे धनी लोगों को 3.5 लाख करोड़ रूपया दिया।
 



जबकि देश में मनरेगा योजना चलाने के लिए सालाना 35,000 करोड़ रूपये की जरूरत होती है, उन्होंने उस राशि का दस गुना धन 15 चुनिंदा उद्योगपतियों का माफ कर दिया है।'' राहुल ने कहा, ‘‘मोदी ने राजकोष की चाभी 15 चुनिंदा लोगों को दे दी है लेकिन कांग्रेस यह चाभी किसानों, युवाओं, गरीबों, महिलाओं को आदिवासियों को देना चाहती है।'' 90 सदस्यीय छत्तीसगढ़ विधानसभा के लिए दो चरणों में 12 और 20 नवंबर को मतदान होगा। मध्यप्रदेश में विधानसभा के लिए 28 नवंबर को मतदान होगा। चुनाव परिणामों की घोषणा 11 दिसंबर को की जाएगी। 
 

suman

This news is suman

Related News

भोपाल में कर्ज से तंग आकर युवक ने लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी..

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रूप में विशाल भारत को मिला विश्वदृष्टि - सम्पन्न नेतृत्व: CM मोहन यादव