सरकारी नियुक्ति: मोहम्मद शेख आसिफ को मिली बड़ी जिम्मेदारी! पर्यावरण आयोग में एंट्री

Saturday, Feb 28, 2026-12:50 PM (IST)

रायपुर: छत्तीसगढ़ में पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया है। मोहम्मद शेख आसिफ को पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन आयोग का छत्तीसगढ़ राज्य सदस्य नियुक्त किया गया है।

यह नियुक्ति आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा ईएफसीसीसी नियम, 2025 की धारा 22(क) के तहत प्रदत्त वैधानिक शक्तियों का प्रयोग करते हुए की गई है। जारी आदेश के अनुसार, मोहम्मद शेख आसिफ का कार्यकाल 26 फरवरी 2026 से 25 फरवरी 2029 तक रहेगा और यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू मानी जाएगी।

आदेश संख्या ईएफसीसीसी/एपीटी./2026/118 में उल्लेख किया गया है कि आयोग को विश्वास है कि नवनियुक्त सदस्य अपने दायित्वों का ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ निर्वहन करेंगे। साथ ही उनसे समाज के उत्थान, पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के लिए सक्रिय योगदान देने की अपेक्षा की गई है।

आयोग की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया है कि सदस्य को आयोग के संविधान का पालन करते हुए अनुशासन और गरिमा बनाए रखनी होगी। इस नियुक्ति से प्रदेश में पर्यावरणीय नीतियों के क्रियान्वयन और संरक्षण कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News