दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर मोहन भागवत, जशपुर में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

Monday, Nov 14, 2022-06:32 PM (IST)

जशपुर (योगेश यादव): संघ प्रमुख मोहन भागवत छत्तीसगढ़ के 2 दिन के प्रवास पर है। आज जशपुर में और कल अंबिकापुर जाएंगे। अंबिकापुर में पथसंचलन की अगुआई करेंगे और इसके बाद विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होगे।

PunjabKesari

जशपुर में स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव के पुत्र प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने भागवत का स्वागत किया और इसके बाद स्व. दिलीप सिंह जूदेव की प्रतिमा का अनावरण किया।  इसके बाद भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। बता दें कि स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की मूर्ति देश के प्रसिद्ध मूर्तिकार ने बनाई है जिन्होंने सरदार वल्लभ भाई पटेल की मूर्ति का निर्माण किया था। विश्व प्रसिद्ध मूर्तिकार राम सुतार के हाथ से ही दिलीप सिंह जूदेव की मूर्ति का निर्माण हुआ है। मूर्तिकार राम सुतार को भारत सरकार ने पद्मश्री व पद्मभूषण सम्मान दिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News