Punjab Kesari MP ads

CM मोहन यादव ने की PM मोदी के नेतृत्व की तारीफ, बोले- भारतीय राजनीति में बनाया अनूठा रिकॉर्ड

Monday, Oct 12, 2026-05:42 PM (IST)

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजनीतिक सफर और नेतृत्व का उल्लेख करते हुए कहा कि भारतीय राजनीति में नरेंद्र मोदी ने अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि जिस दौर में केंद्र की राजनीति में गठबंधन का प्रभाव था, उस समय भाजपा द्वारा नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करना एक बड़ा और चुनौतीपूर्ण निर्णय था।

डॉ. मोहन यादव के अनुसार, नरेंद्र मोदी के राजनीतिक सफर की खास बात यह है कि उन्होंने गुजरात से निकलकर राष्ट्रीय राजनीति में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व पर भाजपा ने जिस तरह विश्वास जताया, वह पार्टी के दृढ़ राजनीतिक संकल्प को दर्शाता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 1984 के लोकसभा चुनाव में इंदिरा गांधी की हत्या के बाद कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिला था। इसके बाद 1989 से लेकर 2013 तक केंद्र की राजनीति में गठबंधन की सरकारों और गठबंधन आधारित राजनीति का प्रभाव प्रमुखता से बना रहा। उस दौर में यह धारणा प्रचलित थी कि केंद्र में अपने दम पर सरकार बनाना और उसे चलाना किसी एक दल के लिए आसान नहीं है।

उन्होंने कहा कि ऐसे राजनीतिक माहौल में भाजपा ने नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद का प्रत्याशी घोषित कर एक महत्वपूर्ण फैसला लिया। उस समय Collapse पार्टी के नेतृत्व को लेकर विभिन्न नामों पर चर्चा होती थी, लेकिन भाजपा ने मोदी के नेतृत्व पर भरोसा जताया और उन्हें देश के सामने प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में प्रस्तुत किया।

डॉ. मोहन यादव ने कहा कि जनता ने भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को व्यापक समर्थन दिया। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की और नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने। इस जीत ने भारतीय राजनीति में एक नया अध्याय जोड़ा और गठबंधन की राजनीति से इतर किसी एक दल को स्पष्ट बहुमत मिलने का नया दौर सामने आया।

मुख्यमंत्री के मुताबिक, नरेंद्र मोदी का राजनीतिक सफर इस बात का उदाहरण है कि मजबूत नेतृत्व, राजनीतिक इच्छाशक्ति और जनता के विश्वास के आधार पर राष्ट्रीय राजनीति में व्यापक बदलाव संभव है। गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में अपनी पहचान बनाने के बाद नरेंद्र मोदी का प्रधानमंत्री बनना भारतीय राजनीति की महत्वपूर्ण घटनाओं में शामिल है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News