Punjab Kesari MP ads

MP में बड़ा सियासी उलटफेर! कांग्रेस से Lok Sabha चुनाव लड़ चुकीं दिग्गज नेत्री को BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी

Sunday, Mar 22, 2026-12:16 PM (IST)

भोपाल: मध्यप्रदेश की सियासत में एक और बड़ा राजनीतिक उलटफेर सामने आया है। कांग्रेस से लोकसभा चुनाव लड़ चुकीं मोना सुस्तानी को अब भारतीय जनता पार्टी ने अहम जिम्मेदारी सौंपते हुए महिला मोर्चा की नई प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेश महामंत्री बनाया है।

दरअसल, भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी परांजपे राजवाड़े ने नई टीम का ऐलान किया है, जिसमें संगठन को मजबूत करने के लिए प्रदेशभर से महिलाओं को जोड़ा गया है। इस टीम में 7 उपाध्यक्ष और 8 प्रदेश मंत्री भी शामिल किए गए हैं।

मोना सुस्तानी का राजनीतिक सफर भी काफी दिलचस्प रहा है। वे मार्च 2023 में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुई थीं, जहां उन्हें जेपी नड्डा ने सदस्यता दिलाई थी। अब महज कुछ समय में ही संगठन में इतना बड़ा पद मिलना, कई सियासी संकेत दे रहा है।

राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि बीजेपी महिला मोर्चा के जरिए जमीनी स्तर पर पकड़ मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रही है और मोना सुस्तानी जैसे चेहरों को आगे लाकर नए सामाजिक समीकरण साधे जा रहे हैं।

मोना का राजनीतिक बैकग्राउंड भी मजबूत रहा है—वे जिला पंचायत और जनपद पंचायत सदस्य रह चुकी हैं। वहीं उनके परिवार का भी राजनीति में अच्छा खासा प्रभाव रहा है, जिससे उनके संगठनात्मक अनुभव को और मजबूती मिलती है। कुल मिलाकर, यह नियुक्ति सिर्फ एक पद नहीं, बल्कि आने वाले चुनावी समीकरणों की बड़ी तैयारी मानी जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News