MP के 35 नेताओं को BJP ने दी चुनावी जिम्मेदारी, कांग्रेस पीछे, जानें पूरी लिस्ट
Saturday, Mar 21, 2026-03:27 PM (IST)
भोपाल: देश के पांच राज्यों—असम, तमिलनाडु, केरल, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश से अपने 30 से 35 नेताओं को चुनावी जिम्मेदारियां सौंपकर बड़ा दांव खेला है। वहीं, कांग्रेस इस मामले में अभी पीछे नजर आ रही है।
BJP हाईकमान ने पश्चिम बंगाल और असम में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए MP के अनुभवी नेताओं को अलग-अलग क्षेत्रों में इलेक्शन मैनेजमेंट की जिम्मेदारी दी है। पार्टी का फोकस इस बार माइक्रो मैनेजमेंट, बूथ स्तर की रणनीति और फर्जी मतदान रोकने पर है। बंगाल में टीम चयन की प्रक्रिया जारी है, जबकि असम में नेताओं की तैनाती शुरू हो चुकी है।
किन नेताओं को मिली जिम्मेदारी?
भाजपा की ओर से जिन नेताओं को चुनावी ड्यूटी सौंपी गई है, उनमें प्रमुख नाम शामिल हैं—
सांसद: आलोक शर्मा (भोपाल), दर्शन सिंह (नर्मदापुरम), बंटी विवेक साहू (छिंदवाड़ा), कविता पाटीदार (राज्यसभा)
पूर्व सांसद: अशोक अर्गल, केपी यादव
पूर्व विधायक: गिरिराज दंडोतिया, कमलेश जाटव, भूपेंद्र आर्य, संजय शाह, रघुराज कंसाना
संगठन के नेता: संदीप सरकार, नाथू सिंह गुर्जर, श्याम सुंदर शर्मा, हमीर सिंह सहित कई अन्य
इन नेताओं को अलग-अलग राज्यों और क्षेत्रों में चुनावी रणनीति को मजबूत करने की जिम्मेदारी दी गई है।
कांग्रेस की स्थिति
वहीं कांग्रेस की बात करें तो पार्टी ने अभी तक सीमित नेताओं को ही जिम्मेदारी दी है।
अब्बास हाफिज असम में कम्युनिकेशन विभाग का काम देख रहे हैं..मितेंद्र दर्शन सिंह युवक कांग्रेस की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं..
कांग्रेस अभी अधिकतर स्थानीय नेतृत्व पर ही निर्भर दिख रही है, जिससे संगठनात्मक स्तर पर उसकी रणनीति भाजपा के मुकाबले कमजोर नजर आ रही है।
सियासी संकेत
भाजपा का यह कदम साफ संकेत देता है कि पार्टी चुनाव को लेकर पूरी तरह सक्रिय है और हर स्तर पर मजबूत रणनीति के साथ मैदान में उतरना चाहती है। वहीं कांग्रेस को अभी अपनी रणनीति को और धार देने की जरूरत महसूस हो रही है। कुल मिलाकर, चुनावी जंग में भाजपा ने अपनी तैयारी का दम दिखा दिया है, जबकि कांग्रेस को अभी रफ्तार पकड़नी बाकी है।

