Punjab Kesari MP ads

फांसी लगाकर तड़पती रहीं मां-बेटी, खौफनाक नजारा देख शख्स ने नीचे उतारा। लेकिन...

Saturday, Feb 27, 2021-06:39 PM (IST)

सीहोर(रायसिंह मालवीय): सीहोर के जावर तहसील क्षेत्र के ग्राम मुरावर में मां और बेटी ने एक साथ खेतों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मां-बेटी की आत्महत्या से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, मुरावर निवासी 45 वर्षीय फुलकुंवर बाई और 19 वर्षीय बेटी रानी ने खेतों में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। फुलकुंवर के पति दुलीचंद अपनी पत्नी और बेटी को ढूंढते हुए जब खेतों में पहुंचे तो हैरान रह गए। खेत पर एक पेड़ पर उसकी पत्नी और बेटी लटकी तपड़ रही थी। पति ने तत्काल पत्नी और बेटी को पेड़ से निचे उतार कर जावर पुलिस को सूचना दी और दोनों को आष्टा अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन रास्ते मे ही मां-बेटी ने दम तोड़ दिया।

PunjabKesari

आष्टा एसडीओपी मोहन सारवान, जावर टीआई मदन इवने सहित डोडी चौकी प्रभारी नवल सिंह बघेल, सब इंस्पेक्टर कृष्णा मण्डलोई सहित पुलिस जवानों की मौजूदगी में मां-बेटी का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद शव को परिजन के सुपुर्द कर मर्ग कायम किया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आत्महत्या के पीछे घरेलू विवाद सामने आ रहा है। पोस्टमार्टम के तत्काल बाद आष्टा एसडीओपी मोहन सारवान और जावर टीआई मदन इवने एवं एफ एस एल की टीम के साथ ग्राम मुरावर ग्राम के खेतों में पहुंच कर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और जावर टीआई को उचित कार्रवाही के लिए निर्देशित किया। आष्टा अनुविभागीय पुलिस अधिकारी मोहन सारवान ने बताया कि मामले की पुलिस सही जांच कर घटना की जांच कर वास्तविकता का पता कर आगे की कार्यवाही करेगी।  

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News