लड़की की दिनदहाड़े गला रेतकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

12/30/2018 2:03:49 PM

इंदौर: इंदौर के बिचौली मर्दाना क्षेत्र में एक लड़की की दिनदहाड़े गला रेतकर हत्या कर दी गई। ये सनसनीखेज घटना मुक्तिधाम के सामने बनी एक मल्टी में हुई। युवती का नाम साक्षी पिता नर्मदा प्रसाद पाठक है। लड़की के पिता एक निजी स्कूल में चौकीदार हैं।

PunjabKesariएडिशनल एसपी शैलेंद्र सिंह चौहान से मिली जानकारी के अनुसार, 18 वर्षीय साक्षी कक्षा 10वीं में पढ़ती थी। घटना के समय वो घर में अकेली थी। इसी दौरान अज्ञात बदमाश ने धारदार हथियार से उसका गला रेत दिया। साक्षी का शव पलंग पर पड़ा हुआ था।

PunjabKesari

पड़ोसी जब उसे बुलाने घर में पहुंचे तो घटना की जानकारी लगी। मृतिका के गले में दुपट्टा लिपटा हुआ था। जब बदमाश गला घोंटने में नाकाम रहा तो, उसने साक्षी के गले पर हथियार से वार कर दिया। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman

Recommended News

Related News