MP में बड़ा कांड! होटल में हिंदू युवती संग मिला मुस्लिम युवक, दोनों को रंगे हाथ पकड़ा; मचा बवाल
Saturday, Nov 14, 2026-03:16 PM (IST)
MP desk: मध्यप्रदेश के भोपाल में से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां स्थित एक होटल में हिंदू युवती संग मुस्लिम युवक मिला है। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने दोनों को रंगे हाथ पकड़ा है। मौके पर जमकर हंगामा हुआ है।
जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला भोपाल के ईंटखेड़ी इलाके का है। जहां स्थित गिंतारा होटल में उस समय हंगामे की स्थिति बन गई। जब बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एक मुस्लिम युवक और हिंदू युवती को पकड़ लिया। कार्यकर्ताओं ने दोनों को होटल से पकड़ने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं, होटल में पहुंची हिन्दू युवती के आधार कार्ड में कथित रूप से बदलाव कर मुस्लिम नाम करवाने का आरोप लगाया गया है।
इस घटना के बाद इलाके में हलचल मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक-युवती को अपने साथ थाने ले गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। दोनों होटल में किस वजह से आए थे और मामले की वास्तविक परिस्थितियां क्या थीं, इसकी जानकारी जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
भाजपा को बड़ा झटका! दिग्गज नेता ने 100 कार्यकर्ताओं के साथ दिया इस्तीफा, सभी ने थामा कांग्रेस का हाथ

