Punjab Kesari MP ads

MP भाजपा का बड़ा दावा, कई कांग्रेस विधायक पार्टी छोड़कर भाजपा में आने को तैयार! मचा सियासी भूचाल

Saturday, Jun 06, 2026-12:44 PM (IST)

MP desk: मध्यप्रदेश में से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एमपी भाजपा ने दावा किया है कि कांग्रेस के कई विधायक पार्टी छोड़ना चाहते है। साथ ही बीजेपी में शामिल होने की बात कही गई है। बताया जा रहा है कि ये सभी कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी से परेशान हैं। ऐसे में राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज गई। वहीं, कांग्रेस नेता जीतू पटवारी का एक बड़ा बयान सामने आ रहा है। जिससे प्रदेश में सियासी भूचाल मचा है। जिस पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और विधायक मालिनी गौड़ ने जीतू पर तीखी प्रतिक्रिया देकर पलटवार किया है।

जानकारी के अनुसार, इंदौर में बीजेपी की विधायक मालिनी गौड़ का दावा है कि कांग्रेस के कई विधायक जीतू पटवारी से परेशान है। इसके चलते पार्टी को छोड़कर भाजपा में आना चाहते हैं। विधायक मालिनी के इस बयान पर सियासत गरमाई है। वहीं, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए बयान दिया है। जीतू पटवारी का आरोप है कि भाजपा के सभी विधायक मुख्यमंत्री मोहन की सरकार की कार्यशैली से नाराज हैं। उन्होंने मोहन सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि अगर आज ईमानदारी से भाजपा विधायकों की सलाह ली जाए, तो बहुमत से अधिक विधायक मुख्यमंत्री को हटाने के लिए बेचैन बैठे हैं।

जीतू पटवारी के इस बयान पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और पार्टी की विधायक मालिनी गौड़ ने पलटवार किया है। इंदौर में बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने मीडिया से बातचीत कर जीतू पटवारी के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि जीतू पटवारी उतनी गंभीरता से बात नहीं करते हैं, जितनी करनी चाहिए। इसलिए उनकी हर बात पर गौर करना जरूरी नहीं है। वहीं, विधायक गौड़ ने कहा, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी से उनकी पार्टी के नेता व विधायक परेशान हैं। कई कांग्रेस विधायक तो भाजपा में आने के लिए संपर्क कर रहे है। उन्होंने कहा, सीएम के कार्यों से पार्टी और जनता खुश है।



 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News