लाड़ली बहनों पर मेगा ऐलान! वित्त मंत्री बोले- पीएम के सपने साकार करेगा MP का बजट
Wednesday, Feb 18, 2026-12:07 PM (IST)
भोपाल: मध्य प्रदेश विधानसभा में वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने वित्तीय वर्ष 2026–27 का बजट पेश करते हुए सरकार की प्राथमिकताएं गिनाईं। यह डॉ. मोहन यादव सरकार का तीसरा और बतौर वित्त मंत्री देवड़ा का सातवां बजट है।
बजट भाषण के दौरान वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य हर हाथ को काम देना है। प्रदेश के युवाओं को रोजगार देना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों को साकार करने वाला है।
लाड़ली बहना योजना को लेकर बड़ा एलान
वित्त मंत्री ने ऐलान किया कि लाड़ली बहना योजना के लिए 23,882 करोड़ रुपये का भारी-भरकम प्रावधान किया गया है। सरकार का उद्देश्य “हर नारी को न्याय” देना है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश देश के सबसे युवा राज्यों में शामिल है और युवाओं के हाथों में काम देना सरकार का संकल्प है।
विधानसभा में हंगामा, अध्यक्ष ने दी सख्त हिदायत
बजट पेश होने के दौरान कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा में नारेबाजी और हंगामा किया। इस पर विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने विधायकों को शांत रहने और अपनी-अपनी सीटों पर बैठने के निर्देश दिए।
क्या बोले वित्त मंत्री?
हर हाथ को मिलेगा काम
युवाओं को रोजगार देना प्राथमिकता
नारी सशक्तिकरण पर फोकस
पीएम के विज़न के अनुरूप बजट
इस बजट को सरकार ने महिला सशक्तिकरण और युवा रोजगार का बजट बताया है। अब देखना होगा कि ये घोषणाएं ज़मीन पर कितनी तेज़ी से उतरती हैं।

