MP Weather Update: मध्यप्रदेश में 2 दिन राहत के बाद फिर लौटेगी कड़ाके की ठंड, बर्फ पिघलने से MP में आएंगी सर्द हवाएं, IMD ने जारी किया अलर्ट

Tuesday, Feb 10, 2026-01:18 PM (IST)

भोपाल: मध्य प्रदेश में अगले दो दिनों तक तेज ठंड से राहत रहने वाली है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार प्रदेश में तापमान 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। हालांकि यह राहत अस्थायी है। पहाड़ों से साइक्लोनिक सर्कुलेशन गुजरने और बर्फ पिघलने के बाद प्रदेश में एक बार फिर सर्द हवाएं सक्रिय होंगी और ठिठुरन बढ़ेगी।

मौसम विभाग के अनुसार फरवरी महीने में पूरे समय मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। फिलहाल प्रदेश में बारिश के कोई आसार नहीं हैं। मौसम विभाग का कहना है कि दक्षिण-पश्चिम राजस्थान के ऊपर सक्रिय साइक्लोनिक सर्कुलेशन और पहाड़ों में हो रही बर्फबारी के कारण अगले दो दिन तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। सोमवार को भोपाल, इंदौर, उज्जैन समेत प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में दिन के समय तेज धूप खिली रही, जिससे अधिकतम तापमान बढ़ा। हालांकि रात और अलसुबह ठंड का असर बरकरार रहेगा। रविवार-सोमवार की रात प्रदेश के 13 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। सबसे ठंडा इलाका कटनी का करौंदी रहा, जहां पारा 5.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं भोपाल में न्यूनतम तापमान 10.2, इंदौर में 11.2, ग्वालियर में 10.6, उज्जैन में 12.4 और जबलपुर में 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग IMD के अनुसार 11 फरवरी को दिन और रात दोनों के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होगी और 12 फरवरी को तापमान 3 से 4 डिग्री तक बढ़ सकता है। ठंड का असर मुख्य रूप से रात और सुबह के समय ही महसूस होगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vikas Tiwari

Related News