MP में स्कूली छुट्टियों का कलेंडर जारी, दहशरा, दीवाली और विंटर विकेशन पर इतने दिन की छुट्टी,देखिए पूरी लिस्ट
Wednesday, Mar 25, 2026-09:24 PM (IST)
(भोपाल): स्कूलों की छुट्टियों से जुड़ी अहम खबर सामने आ रही है। मध्यप्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने (School Holiday) शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्कूलों का अवकाश कैलेंडर जारी कर दिया है।
ग्रीष्मकालीन अवकाश 1 मई से 15 जून तक
इस जारी कलेंडर के मुताबिक विद्यार्थियों के लिए ग्रीष्मकालीन अवकाश 1 मई से 15 जून तक रहेगा जबकी शिक्षकों के लिए 1 मई से 31 मई तक अवकाश रहेगा । वहीं उत्सवों को लेकर भी अवकाश घोषित किया गया है। अक्टूबर माह में त्योहारों को चलते छुट्टियों का ऐलान है। दहशरा पर्व पर 19 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक अवकाश घोषित किया गया है।

दीपावली पर 6 नवंबर से 10 नवंबर तक स्कूलों में अवकाश
वहीं दीपावली को देखते हुए 6 नवंबर से 10 नवंबर तक स्कूलों में अवकाश का ऐलान किया गया है। इसके अलावा शीतकालीन अवकाश इस बार 31 दिसंबर से 4 जनवरी 2027 तक रहेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्कूलों का अवकाश कैलेंडर जारी कर दिया है।

