Punjab Kesari MP ads

CM मोहन यादव ने फिर दिखाया सादगी का उदाहरण! इंदौर से उज्जैन बस से की यात्रा, काफिला छोड़ा

Thursday, May 28, 2026-07:01 PM (IST)

भोपाल/इंदौर। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक बार फिर मितव्ययता और सादगी का संदेश दिया। उन्होंने 28 मई को इंदौर से उज्जैन काफिला त्याग दिया और एक बस से यात्रा की। उनके साथ मंत्री और सांसद सहित कई जनप्रतिनिधि भी थे। इस मौके पर उन्होंने जनता से भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर चलने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश में एक नई कार्य संस्कृति स्थापित कर रहे हैं। वे प्रशासनिक खर्चों में संयम और संसाधनों के संतुलित उपयोग को प्राथमिकता दे रहे हैं। 

PunjabKesariमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मितव्ययता का संदेश दिया गया है। आज मैं स्वयं भी एक लोकल वाहन से इंदौर से उज्जैन जा रहा हूं। मेरे साथ मंत्री तुलसीराम सिलावट, सांसद शकर लालवानी, जिलाध्यक्ष सहित सभी वरिष्ठ जनप्रतिनिधि भी यात्रा कर रहे हैं। हम सभी प्रयास कर रहे हैं कि वर्तमान वैश्विक संकट में हमारे सभी संसाधनों का मितव्ययता से उपयोग करें। यही आज के लिए जरूरी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव की यह पहल सादगीपूर्ण प्रशासन, ईंधन बचत और अनावश्यक खर्चों में कमी की दिशा में एक सकारात्मक संदेश है। 

सिंगरौली में भी दिया था संदेश

गौरतलब है कि, कुछ दिनों पहले भी सीएम डॉ. यादव सिंगरौली जिले के प्रवास के दौरान टूरिस्ट बस में बैठकर कार्यक्रम स्थल पहुंचे थे। इस दौरान भी काफिला उनके साथ नहीं था। यहां उन्होंने संदेश दिया था कि किसी जनप्रतिनिधि की पहचान प्रोटोकॉल नहीं, बल्कि जनता का प्रेम और उसकी सेवा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News