Punjab Kesari MP ads

मुख्यमंत्री मोहन ने 51 हजार युवाओं को नियुक्ति-पत्र प्रदान करने पर प्रधानमंत्री मोदी का माना आभार

Saturday, May 23, 2026-08:12 PM (IST)

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने से युवाओं की उन्नति के लिए केंद्र सरकार की युवाओं के प्रति प्रतिबद्धता अभिव्यक्त होती है। निश्चित ही युवाओं की उन्नति से भारत विकास की ऊंची उड़ान भरेगा। 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा 19वें रोजगार मेले में केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों के चयनित 51 हजार से अधिक युवाओं को वर्चुअल माध्यम से नियुक्ति पत्र पदान किए जाने पर सोशल मीडिया के माध्यम से उनका आभार माना। 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने  नियुक्त पत्र प्राप्त करने वाले सभी युवाओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News