प्रवक्ताओं की खोज कर रही कांग्रेस! जीतू पटवारी ने पत्रकारों को दिया पार्टी में आने का ऑफर

Monday, Feb 16, 2026-07:49 PM (IST)

भोपाल (इजहार खान) : मध्य प्रदेश में कांग्रेस प्रवक्ताओं की खोजबीन में लगी हुई है। पार्टी ने इसके लिए टैलेंट हंट प्रोग्राम शुरू किया है। 28 फरवरी तक कांग्रेस प्रवक्ता बनने के इच्छुक लोग आवेदन कर सकते हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने नेशनल टैलेंट हंट कार्यक्रम के तहत पत्रकारों और मीडिया से जुड़े लोगों को कांग्रेस से जुड़ने का ऑफर दिया है। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि पार्टी ऐसे प्रतिभाशाली लोगों की तलाश कर रही है, जो कांग्रेस की विचारधारा को मजबूती से रख सकें और प्रवक्ता की भूमिका निभा सकें।

वीडियो...

पटवारी ने कहा कि लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका बेहद अहम है और कई पत्रकार विपक्ष की आवाज को मजबूती से उठाते हैं। ऐसे में जो लोग कांग्रेस की विचारधारा से सहमत हैं, वे टैलेंट हंट के जरिए पार्टी से जुड़ सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस प्रक्रिया के तहत प्रवक्ताओं और मीडिया पैनलिस्ट का चयन किया जाएगा। आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 28 फरवरी रखी गई है और चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News