MP Election Result 2023 : अलीराजपुर विधानसभा की EVM में खराबी, रोकनी पड़ी वोटों की गिनती
Sunday, Dec 03, 2023-10:24 AM (IST)

भोपाल. मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव खत्म हो चुके है। अब हर किसी को रिल्जट का ही इंतजार है। आज कड़ी सुरक्षा के बीच वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है लेकिन इसी बीच खबर सामने आई है कि आलीराजपुर विधानसभा में ईवीएम में खराबी के कारण गिनती रोकी गई है। इस टेबल की गिनती बाद में की जाएगी। फिलहाल 15 टेबल का अधिकृत परिणाम जारी किया गया है।
बता दें मध्य प्रदेश में कड़ी सुरक्षा के बीच वोटों की गितनी जारी है। यह चुनाव भाजपा और कांग्रेस दोनों के लिए काफी मायने रखते है, क्योंकि अगले साल 2024 में लोकसभा चुनाव होने है। हालांकि गिनती के दौरान कांग्रेस और भाजपा में कांटे की टक्कर देखने तो मिल रही है। फिलहाल भाजपा कांग्रेस से आगे चल रही है।