MP Election: AAP ने जारी किया APP, चुनाव में धांधली रोकने में मिलेगी मदद

11/23/2018 6:30:17 PM

भोपाल: प्रदेश में पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रही आम आदमी पार्टी ने चुनाव में होने वाली धांधली को रोकने के लिए एक एप लॉन्च किया है। इसके द्वारा शराब, रुपए समेत अन्य सामग्री बांटकर मतदाताओं को पार्टी विशेष के पक्ष में मतदान करने से रोकने के लिए अासानी मिलेगी। 

PunjabKesari

आप के सूचना प्रौद्योगिकी के प्रमुख अरविंद झा ने आज यहां ऐप की लॉन्चिग के मौके पर कहा कि, यह ऐप प्रदेश भर में बांटे जा रहे शराब, रुपये समेत अन्य सामग्रियों की जानकारी उपलब्ध कराएगा। वीडियो के माध्यम से पार्टी के करीब एक लाख कार्यकर्ता ऐसी धांधलियों पर नजर रखेंगे। अरविंद झा ने कहा कि यह ऐप पूरी तरह निशुल्क है, जो गूगल प्ले स्टोर एवं अन्य प्लेटफार्म पर मिल जाएगा। 

PunjabKesari

बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में भी आप ने इसी तरह खुफिया कैमरे के जरिये बड़े पैमाने पर की गई धांधली को रोका था और मध्य प्रदेश में भी इसी तकनीक का उपयोग कर धांधली को रोका जा सकेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vikas kumar

Recommended News

Related News