MP Election: कांग्रेस के वचन पत्र से डरी BJP, जल्द जारी कर सकती है अपना दृष्टि पत्र

Monday, Nov 12, 2018-03:05 PM (IST)

भोपाल: कांग्रेस के लोक-लुभावन वचन पत्र के बाद अब बीजेपी भी अपने दृष्टि पत्र में संसोधन करने जा रही है। सूत्रों से पता चला है कि, कांग्रेस के चुनावी वचन पत्र को पढ़ने के बाद भाजपा ने एक टीम बनाई है। इस टीम से जरूरी सुझाव लिए जाएंगे और बीजेपी इन्हें अपने दृष्टि पत्र में शामिल कर सकती है।

PunjabKesari

कांग्रेस ने अपने वचन पत्र में किसानों के कर्ज माफ, युवाओं के लिए रोजगार, फ्री लैपटॉप, महिलाओं, व्यापारियों और गरीबों से लेकर हर वर्ग के व्यक्ति को शामिल किया है। कांग्रेस के इस लोक-लुभावन वचन पत्र के कारण ही अब बीजेपी ने भी अपने दृष्टि पत्र में बदलाव करने का फैसला किया है। 

PunjabKesari

बता दें कि बीजेपी की दृष्टि पत्र समिति ने घोषणा पत्र का प्रारूप एक महीने ही प्रदेश नेतृत्व को सौंप चुकी है। सूत्रों से पता चला है कि, बीजेपी अपना दृष्टिपत्र इसी हफ्ते जारी कर सकती है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vikas kumar

Related News