लक्ष्मण सिंह के खिलाफ कांग्रेस ले सकती है बड़ा एक्शन, 6 साल के लिए कांग्रेस से हो सकते हैं निष्कासित

Friday, Jun 06, 2025-06:55 PM (IST)

भोपाल : मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भाई चिचौड़ा विधानसभा से विधायक रहे लक्ष्मण सिंह को पार्टी बाहर का रास्ता दिखा सकती है। सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस हाईकमान उनके खिलाफ अनुशासनहीनता करने पर कार्रवाई कर सकती है। कांग्रेस के डिसिप्लिनरी कमेटी के अध्यक्ष तारिक अनवर ने कांग्रेस अध्यक्ष ने लक्ष्मण सिंह को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित करने की सिफारिश की है। बता दें कि लक्ष्मण सिंह ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ विवादास्पद बयान दिया था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News