Punjab Kesari MP ads

एमपी को मिलने जा रही बड़ी सौगात, सीएम मोहन यादव ने की घोषणा

Friday, Apr 24, 2026-11:21 AM (IST)

MP desk: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को बड़ी घोषणा की है। यहां बम्होरी-गढ़पहरा तक फोरलेन सड़क बनेगी। जिसकी लागत लगभग 24 करोड़ रूपए बताई गई है। जबकि मकरोनिया चौराहे पर फ्लाई ओवर बनेगा। जो कि क्षेत्र के लिए एक बड़ी सौगात है और इसके बनने से आवागमन में आसानी होगी।

दरअसल, गुरुवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सागर जिले के दौरे पर रहे। इस दौरान सीएम मोहन नरयावली में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने नरयावली में  63.41 करोड़ की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। सीएम मोहन यादव ने मंच से बम्होरी से गढ़पहरा तक 24 करोड़ रुपये की लागत से फोरलेन सड़क बनाने की घोषणा की। साथ ही मकरोनिया चौराहे पर फ्लाई ओवर, कर्रापुर नगर परिषद के लिए अतिरिक्त बजट और नरयावली विधानसभा क्षेत्र में 17 करोड़ रुपये के पुल सहित अन्य कार्यों की घोषणा भी की।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर जिले के नरयावली क्षेत्र में 63.41 करोड़ रुपये की लागत से बने 75 विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। उन्होंने सांदीपनी विद्यालय का भी उद्घाटन किया और बोर्ड परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने किसानों के लिए बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि अब किसानों को केवल 5 रुपये में बिजली कनेक्शन दिया जाएगा। साथ ही, अगर किसी नहर, सड़क या अन्य परियोजना के लिए किसानों की जमीन ली जाएगी, तो उन्हें पहले की तुलना में दोगुना नहीं बल्कि चार गुना मुआवजा दिया जाएगा।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News