Punjab Kesari MP ads

एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं का परिणाम आज, सीएम निवास से मोहन यादव करेंगे घोषित

Wednesday, Apr 15, 2026-08:30 AM (IST)

भोपालः मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (एमपी बोर्ड) द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम आज यानी 15 अप्रैल को सुबह 11 बजे घोषित किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्यमंत्री निवास से परिणाम जारी करेंगे।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार इस वर्ष प्रदेशभर में लगभग 16 लाख से अधिक विद्यार्थी बोर्ड परीक्षाओं में शामिल हुए थे, जिनमें करीब 9 लाख 7 हजार छात्र 10वीं और लगभग 7 लाख छात्र 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए। छात्र अपना परिणाम घर बैठे मंडल की विभिन्न आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in, mpresults.nic.in, mpbse.mponline.gov.in, mpbse मोबाइल ऐप या mpmobile ऐप के जरिए रिजल्ट देख सकेंगे।

स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने बताया कि परिणाम जारी करने से पहले उत्तर पुस्तिकाओं की क्रॉस चेकिंग और वैरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है, ताकि परिणाम त्रुटिरहित रहे। परीक्षा के दौरान प्रदेशभर में 3856 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।

बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की भागीदारी को देखते हुए परीक्षा संचालन के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं। विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों और अभिभावकों को सलाह दी है कि परिणाम को लेकर अनावश्यक तनाव न लें और सकारात्मक माहौल बनाए रखें।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News