Punjab Kesari MP ads

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निभाया वादा, बुंदेली गायक सुनील लोधी की आंखों के इलाज की प्रक्रिया शुरू

Wednesday, Nov 04, 2026-12:16 PM (IST)

भोपालः जिस सुरीली आवाज़ ने लाखों लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई, अब उसकी आंखों में फिर से रोशनी लौटने की उम्मीद जगी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल से सागर के युवा बुंदेली गायक सुनील लोधी के आंखों के उपचार की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

PunjabKesari

मध्यप्रदेश के सागर जिले के प्रतिभाशाली बुंदेली गायक सुनील लोधी के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। सितंबर 2026 में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सुनील लोधी और उनके परिवार से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी थीं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उनके आंखों के बेहतर उपचार, संगीत शिक्षा की व्यवस्था और ₹1 लाख की सम्मान निधि देने का आश्वासन दिया था। अब मुख्यमंत्री ने अपने वादे को आगे बढ़ाते हुए सुनील लोधी के आंखों के उपचार की प्रक्रिया शुरू करवा दी है। इससे सुनील और उनके परिवार में नई उम्मीद जगी है।

PunjabKesari

सुनील लोधी की बुंदेली गायकी ने अपनी अलग पहचान बनाई है। उनकी आवाज और कला ने बड़ी संख्या में लोगों का दिल जीता है। ऐसे में उनके बेहतर इलाज और संगीत के क्षेत्र में आगे बढ़ने के प्रयासों को एक सकारात्मक पहल के रूप में देखा जा रहा है। मुख्यमंत्री की इस पहल से सुनील के जीवन में नई रोशनी आने की उम्मीद है। अब उम्मीद है कि बेहतर उपचार और संगीत शिक्षा के सहयोग से सुनील अपनी प्रतिभा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News