MP पुलिस पर गिरी गाज ! चौकी प्रभारी लाइन अटैच, दो आरक्षक निलंबित; SP की कार्रवाई से महकमे में हड़कंप
Wednesday, Apr 29, 2026-09:39 AM (IST)
छतरपुर (राजेश चौरसिया): एमपी के छतरपुर जिले में पुलिस अधीक्षक ने बड़ी कार्रवाई की है। पठा चौकी प्रभारी कुलदीप जादौन को लाइन अटैच कर दिया है। वहीं, दो आरक्षक- मंगल यादव और पंकज यादव को निलंबित कर दिया गया है। बता दें कि अवैध शराब और पुलिस की मिलीभगत के आरोपों के बीच पुलिस अधीक्षक ने सख्त कदम उठाया है।
कार्रवाई उस शिकायत के बाद हुई, जिसमें आरोप लगाया गया था कि पुलिस ने अवैध शराब के साथ आरोपी को पकड़ने के बावजूद न तो वैधानिक कार्रवाई की और न ही जब्त शराब का सही रिकॉर्ड रखा। मामले में शराब गायब करने तक के आरोप सामने आए हैं। उच्च अधिकारियों को मिली शिकायत में बताया गया था कि संबंधित पुलिसकर्मियों ने कार्रवाई में लापरवाही बरती और आरोपी को बचाने का प्रयास किया। मामले की जांच के बाद एसपी ने तुरंत अनुशासनात्मक कार्रवाई की।
●SP की कार्रवाई से महकमे में हड़कंप
चौकी प्रभारी कुलदीप जादौन को लाइन अटैच
आरक्षक मंगल यादव और पंकज यादव निलंबित
आरोपी को पकड़ने के बाद कार्रवाई नहीं करने पर दंड
जब्त शराब के गायब होने पर भी उठे सवाल
●नई पदस्थापना..
पठा चौकी प्रभारी कुलदीप जादौन को लाइन अटैच कर दिया है। इसके बाद नया प्रभारी वीरेन्द्र परस्ते को बनाया गया है, जिन्हें तत्काल जिम्मेदारी सौंप दी गई है।
●सख्त संदेश
इस कार्रवाई को पुलिस महकमे में साफ संदेश के रूप में देखा जा रहा है कि अवैध गतिविधियों में संलिप्तता या लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

