Punjab Kesari MP ads

राज्य की राजनीति गरमाई! सीएम मोहन और बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष की दिल्ली में टॉप मीटिंग,अटकलें तेज

Saturday, Feb 28, 2026-06:18 PM (IST)

भोपाल: नई दिल्ली में शनिवार को मध्यप्रदेश की राजनीति को लेकर बड़ा घटनाक्रम सामने आया। प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल दिल्ली पहुंचे। यहां दोनों नेताओं ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से सौजन्य मुलाकात की और पुष्पगुच्छ भेंट किया। इसके बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से भी भेंट कर प्रदेश के राजनीतिक और प्रशासनिक हालातों पर चर्चा की।

दिल्ली दौरे के बाद मध्यप्रदेश के राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। खास तौर पर निगम–मंडलों में लंबे समय से अटकी नियुक्तियों को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। माना जा रहा है कि जल्द ही इन नियुक्तियों पर बड़ा फैसला हो सकता है।

सीएम मोहन यादव और प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर तस्वीर साझा करते हुए इसे “सौजन्य भेंट” बताया, लेकिन एक साथ हुई इन हाई-लेवल मीटिंग्स के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News