Punjab Kesari MP ads

बांकुरा में गरजे सीएम मोहन यादव: ‘ममता अब दीदी नहीं, अप्पी हो गईं… बंगाल में अब कमल खिलेगा!’

Thursday, Apr 02, 2026-03:17 PM (IST)

भोपाल/बांकुरा। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री Mohan Yadav ने पश्चिम बंगाल के बांकुरा जिले में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री Mamata Banerjee पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि “ममता अब दीदी नहीं, ‘अप्पी’ हो गई हैं”, और राज्य में बदलाव का समय आ गया है।

PunjabKesari, Mohan Yadav, Mamata Banerjee, West Bengal politics, BJP rally, Bankura news, BJP campaign, Narendra Modi

सीएम यादव ने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के समर्थन में जनता से वोट की अपील करते हुए कहा कि बंगाल की धरती महान विभूतियों की रही है, लेकिन वर्तमान सरकार में लोग परेशान हैं और पलायन करने को मजबूर हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में बांग्लादेशी घुसपैठ बढ़ रही है और स्थानीय लोगों के अधिकार प्रभावित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में देश तेजी से विकास कर रहा है और दुनिया भारत की प्रगति को देख रही है। उन्होंने यह भी दावा किया कि बंगाल में बीजेपी की जीत तय है और जनता बदलाव के लिए तैयार है।

अपने संबोधन में उन्होंने राज्य सरकार पर कई घोटालों के आरोप भी लगाए, जिनमें शिक्षक भर्ती, आवास और मनरेगा से जुड़े मुद्दे शामिल हैं। उन्होंने कहा कि अब “हिसाब चुकता” करने का समय आ गया है और लोकतंत्र के जरिए जनता जवाब देगी। सीएम यादव ने कहा कि देश में आज 21 से अधिक राज्यों में भाजपा या उसके सहयोगी दलों की सरकार है और अब बंगाल में भी कमल खिलाने का समय आ गया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर प्रचार करने और हर वोट बीजेपी के पक्ष में डालने की अपील की।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vikas Tiwari

Related News