Teacher Recruitment 2026: राज्य में शिक्षकों की Bumper Bharti, 80 हजार पद भरेगी सरकार, जानें पूरी डिटेल!

Saturday, Feb 14, 2026-04:30 PM (IST)

भोपाल। नए शिक्षण सत्र के शुरू होने से पहले मध्य प्रदेश सरकार ने करीब 80 हजार गेस्ट टीचर्स की भर्ती की तैयारी तेज कर दी है। राज्य के स्कूल शिक्षा विभाग ने इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया है और खाली पदों का आकलन किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि जहां नियमित शिक्षक उपलब्ध नहीं हैं, वहां अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी, ताकि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो और नया सत्र समय पर सुचारू रूप से चल सके। फिलहाल राज्य में लगभग 76 हजार गेस्ट शिक्षक कार्यरत हैं, जिनका कार्यकाल मार्च में समाप्त हो रहा है। नए सत्र में आवश्यकता के अनुसार इन पदों पर दोबारा नियुक्ति की जाएगी।

प्रस्ताव और तैयारी

लोक शिक्षण संचालनालय ने भर्ती संबंधी प्रस्ताव स्कूल शिक्षा विभाग को भेज दिया है। अधिकारियों के अनुसार, अप्रैल से नए शिक्षण सत्र की प्रक्रिया शुरू हो जाती है, इसलिए छात्रों की पढ़ाई में बाधा न आए, इसके लिए तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

सत्र और अवकाश का ध्यान

अप्रैल: सत्र शुरू,मई: ग्रीष्मकालीन अवकाश,15 जून: स्कूल खुलेंगे,जुलाई: रेगुलर क्लासेस

इस समयावधि को ध्यान में रखते हुए गेस्ट टीचर्स की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

पदों की संख्या बढ़ सकती है

हर महीने शिक्षकों के रिटायर होने से रिक्त पदों की संख्या बढ़ रही है। इस सत्र में 500 से अधिक शिक्षक रिटायर हो चुके हैं। इसलिए नए सत्र में 80 हजार से ज्यादा गेस्ट टीचर्स की जरूरत पड़ सकती है।
अधिकारियों ने कहा कि जैसे ही नया सत्र शुरू होगा, खाली पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया तेज कर दी जाएगी, ताकि पढ़ाई बिना रुकावट जारी रहे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News