सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा मौका! राज्य में बंपर भर्ती की तैयारी शुरू

Monday, Feb 16, 2026-10:23 AM (IST)

MP News: मध्यप्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी राहत की खबर है। राज्य में जल्द ही 5000 सरकारी शिक्षकों की बंपर भर्ती होने जा रही है। स्कूल शिक्षा विभाग ने इसकी तैयारियां तेज कर दी हैं। भर्ती प्रक्रिया मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (ESB) के माध्यम से कराई जाएगी। विभाग ने भर्ती का प्रस्ताव मंडल को भेज दिया है और मंजूरी मिलते ही आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

बताया जा रहा है कि इस भर्ती में 3000 प्राथमिक शिक्षक और 2000 माध्यमिक शिक्षक नियुक्त किए जाएंगे। यह भर्ती प्रदेशभर के स्कूलों से मिली मांग के आधार पर की जा रही है।

जुलाई–अगस्त से आवेदन शुरू होने की संभावना

जानकारी के मुताबिक आवेदन प्रक्रिया जुलाई और अगस्त से शुरू हो सकती है। इसके बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित की जाएगी। पात्र अभ्यर्थी चयन परीक्षा में शामिल होंगे और मेरिट सूची के आधार पर स्कूलों में नियुक्ति दी जाएगी।

पुराने रिजल्ट को लेकर बढ़ा आक्रोश

जहां एक ओर नई भर्ती की तैयारी चल रही है, वहीं दूसरी ओर पिछले वर्ष हुई प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा का परिणाम अब तक जारी नहीं होने से अभ्यर्थियों में भारी नाराजगी है।

18 फरवरी को राजधानी भोपाल में प्रदर्शन

नाराज अभ्यर्थियों ने 18 फरवरी को प्रदेश की राजधानी भोपाल में विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है। उम्मीदवारों का कहना है कि करीब एक साल बाद भी रिजल्ट नहीं आने से उनके भविष्य और तैयारी दोनों पर असर पड़ रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News