MP यूथ कांग्रेस ने रिजेक्ट किए 5 लाख मेंबर, BJP बोली- घर में ही वोट चोरी हो गई, जानिए पूरा मामला

Sunday, Oct 05, 2025-04:25 PM (IST)

भोपाल: प्रदेश यूथ कांग्रेस के चुनाव से जुड़ी बड़ी जानकारी सामने आई है। कुल 14 लाख 80 हजार सदस्यों में से केवल करीब 5 लाख सदस्य ही सही पाए गए हैं, जबकि लगभग 4.5 लाख वोट निरस्त कर दिए गए और 5 लाख वोटों को होल्ड किया गया है। होल्ड किए गए सदस्यों को मान्य करवाने के लिए 10 दिन का मौका दिया जाएगा। वहीं इस मामले पर बीजेपी ने कहा है कि देशभर में राहुल गांधी वोट चोरी को लेकर आरोप लगा रहे थे लेकिन उनके संगठन के चुनाव में ही वोट चोरी हो गई है।

सूत्रों के अनुसार, सदस्यता की स्क्रूटनी 9 से 19 अक्टूबर के बीच होगी। इसके बाद 19 अक्टूबर को जिला अध्यक्ष और प्रदेश पदाधिकारी की सूची जारी की जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष के पद के लिए सबसे ज्यादा सदस्य बनाने वाले शीर्ष 3 दावेदारों का दिल्ली में इंटरव्यू होगा।

PunjabKesari, Madhya Pradesh, Youth Congress, MP Youth Congress Election, Membership Scrutiny, 2025 Elections, Rejected Votes, Valid Votes, Delhi Interview, Pradesh President Election, District President List, Political Update, MP Politics, Youth Leadership, Election News,

इस प्रक्रिया में निरस्त और होल्ड किए गए वोटों की संख्या ने चुनाव की पारदर्शिता और सदस्यता प्रक्रिया पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यूथ कांग्रेस चुनाव की यह स्थिति आगामी राजनीतिक समीकरणों को प्रभावित कर सकती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vikas Tiwari

Related News