MP में तबादलों का दौर जारी, आईपीएस अधिकारियों में फेर बदल

3/6/2019 9:15:47 AM

भोपाल: प्रदेश में तबादलों का दौर जारी है। एक के बाद एक भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों के तबादले किए जा रहे हैं। जारी आदेश के अनुसार टीके विद्यार्थी को एसपी पीटीसी इंदौर पदस्थ किया गया है। वहीं अमन सिंह राठौर को सेनानी 13वीं वाहिनी विसबल ग्वालियर के रुप में भेजा गया है जबकि वाहिनी सिंह को सेनानी 5वीं वाहिनी विसबल मुरैना बनाया गया है।
PunjabKesari

इससे पहले मंगलवार को ही 4 आईएएस के तबादले किए गए थे। ग्वालियर कलेक्टर भरत यादव को हटाते हुए उन्हें ऊर्जा विकास निगम में एमडी बनाया गया। उनकी जगह अनुराग चौधरी को ग्वालियर कलेक्टर की कमान सौंपी गई। इसी तरह सचिव राजस्व मंडल सुरेश कुमार को एमडी एकेवीएन ग्वालियर बनाया गया है। जबकि मंत्रालय में पदस्थ विनोद शर्मा को राजस्व मंडल ग्वालियर भेजा गया है। इससे पहले सोमवार देर रात शासन ने आदेश जारी करते हुए शहडोल कमिश्नर जेके जैन को हटा दिया था। जेके जैन को मंत्रालय में पदस्थ करते हुए शोभित जैन को शहडोल संभाग का कमिश्नर की जिम्मेदारी दी गई थी। दबी आवाज में चर्चा है कि अधिकारियों के तबादलों के पीछे राजनीतिकरण का बड़ा हाथ है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

ASHISH KUMAR

Recommended News

Related News