Punjab Kesari MP ads

MYH की महिला डॉक्टर पाई गई कोरोना पॉजिटिव, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

Thursday, Apr 02, 2020-11:35 AM (IST)

इंदौर(गौरव कंछल): मध्य प्रदेश में कोरोना हॉटस्पॉट बने इंदौर के एमवाय अस्पताल में महिला जूनियर डॉक्टर में कोरोना पाया गया है। डॉक्टर की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद एमवाय अस्पताल के डॉक्टर और स्टाफ में हड़कंप मच गया। आपको बता दें कि इससे पहले एक निजि अस्पताल के डॉक्टर को भी कोरोना हो गया था। इस बात से स्पष्ट है कि मरीजों का इलाज करने वाले डॉक्टर भी इस वायरस से संक्रमित हो रहे है।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, एमवाय अस्पताल के गायनी विभाग की जूनियर डॉक्टर कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई है। वह पीजी सेकेंड ईयर की छात्रा है। जनियर डॉक्टर की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है और उसके संपर्क में आए 13 डॉक्टरों को भी क्वारंटाइन कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि उक्त छात्रा ने 17 से 25 मार्च को लखनऊ अपने परिवार के पास गई थी। यहां उसके संक्रमित होने की संभावना जताई जा रही है। उसके झांसी में रह रहे पति समेत तीन परिवारिक मेेंबरों में कोरोना होने की पुष्टि हुई है। उसके संपर्क में आए लोंगो की स्वास्थ्य विभाग खोज कर रहा है। फिलहाल डॉक्टर को आइसोलेट कर दिया गया है।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

meena

Related News